वेग [ Velocity In Hindi ] किसे कहते हैं वेग का सूत्र, वेग की परिभाषा, Veleocity Meaning In Hindi
हेलो नमस्कार दोस्तों आज कि हम इस पोस्ट में पढ़ने वाले हैं वेग किसे कहते हैं वेग की क्या परिभाषा है, वेग कितने प्रकार के होते हैं,वेग और चाल में क्या अंतर है हमने इस पोस्ट में इन सभी चीजों को बहुत ही आसान और सरल भाषा में समझाया है फिर भी अगर आपको कोई चीज समझ में नहीं आ रही है तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं |
वेग किसे कहते हैं ?
- वेग की परिभाषा
- वेग का सूत्र
- वेग का फॉर्मूला
- वेग का मूल मात्रक
- वेग के प्रकार
- वेग की मीनिंग
वेग के प्रकार ( Types Of Velocity )
- एक समान वेग
- असमान वेग
- औसत वेग
- तात्क्षणिक वेग
वेग किसे कहते हैं ? परिभाषा सूत्र प्रकार
किसी गतिमान वस्तु की समय के साथ विस्थापन में परिवर्तन की दर को वस्तु का वेग कहते हैं इसे v`↦ से प्रदर्शित करते हैं |
वेग (v)↦= विस्थापन/समय अंतराल
वेग को v से प्रदर्शित करते हैं
समय को t से प्रदर्शित करते हैं
वेग कितने प्रकार के होते हैं
वेग चार प्रकार के होते हैं
- एक समान वेग
- आसमान वेग
- औसत वेग
- तात्क्षणिक वेग
एक समान वेग ( Uniform Velocity )
जब कोई वस्तु समान समय अंतराल में समान रूप से विस्थापित होती हैं , चाहे समय अंतराल कितना ही सूक्ष्म क्यों ना हो, तो उसका वेग एकसमान वेग कहलाता है |
एक समान वेग से गतिमान वस्तु की गति, एक समान गति ( uniform motion ) कहलाती है |
माना एक वस्तु X-अक्ष के अनुदिश गति कर रही है | समय t=0 पर वस्तु मूल बिंदु O पर है जहां x=0 है | समय t=t₁ पर वस्तु बिंदु A पर पहुंचती है जहां x=x₁ है समय t=t₂ पर पद्दू बिंदु B पर पहुंचती है
जहां x=x₂ है जैसा की चित्र में दिखाया गया है

वेग का सूत्र Velocity Formula
सामान्यता ( t₂ -t₁ ) मैं वस्तु का विस्थापन = x₂↦ – x₁↦
अता वस्तु का वेग (v→) = x₂↦ – x₁↦ / t₂ -t₁
असमान वेग या परिवर्ती वेग ( Non uniform or Variable Velocity)
जब कोई वस्तु समान समय अंतरालओ मैं असमान रूप से विस्थापित होती है तो उसका वेग असमान या परिवर्ती वेग कहलाता है |
असमान वेग गतिमान, वस्तु की गति असमान गति ( Non uniform or Variable Velocity) कहलाती है
किसी वस्तु के असमान वेग को निम्नलिखित तो सरकार से व्यक्त कर सकते हैं
- औसत वेग
- तात्क्षणिक वेग
औसत वेग ( Average Velocity )
असमान वेग से गतिमान किसी वस्तु के कुल विस्थापन तथा इसे तय करने में लगे कुल समय का अनुपात उस वस्तु का औसत वेग कहलाता है |
तात्क्षणिक वेग ( Instantaneous Velocity )
असमान वेग गतिमान किसी वस्तु का किसी छड़ विशेष पर वेग पर वेग उसका तात्क्षणिक वेग कहलाता है |
यदि असमान वेग से गतिमान वस्तु का अत्यंत सूक्ष्म समय अंतराल ∆t मैं विस्थापन ∆s→ हो तब वस्तु का तात्क्षणिक वेग
→v=Lim _∆s →=_ds → ./ ∆t→0 ∆t dt
जहां ds / dt , विस्थापन s का समय सापेक्ष अवकलन गुणांक है
चाल तथा वेग में अंतर ( Speed and Velocity )
चाल | वेग |
1. चाल एक अदिश राशि है | | वेग एक सदिश राशि है | |
2. एकांक समय में पिंड द्वारा तय की गई दूरी को उसकी चाल कहते हैं | | एकांक समय में पिंड के विस्थापन को उसका वेग कहते हैं | |
3. यदि किसी वस्तु का वेग बदलता है, तो यह आवश्यक नहीं है कि उसकी चाल भी बदल जाए | | यदि किसी वस्तु की चाल बदलती है, तो उसका वेग अवश्य ही बदल जाता है | |
4. चाल सदैव धनात्मक होती है | | वेग धनात्मक, ऋण आत्मक तथा शून्य हो सकता है | |
5. दिए गए समय अंतराल में वस्तु का औसत वेग शून्य होने पर यह आवश्यक नहीं है कि उसकी चाल शून्यहो | | दिए गए समय अंतराल मैं वस्तु की चाल शून्य होने पर उसका वेग अवश्य ही शून्य होगा | |
उम्मीद है कि आप इस पोस्ट में वेग किसे कहते हैं वेग का सूत्र,वेग कितने प्रकार की होती हैं,वेग और चाल में अंतर, सब कुछ आपको इस पोस्ट में बहुत ही आसान और सरल भाषा में समझ में आ गया होगा उम्मीद है कि आप को पढ़कर बहुत अच्छा लगा होगा अगर कोई भी चीज आपको समझ में नहीं आई हो तो हमें कमेंट में कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं |
महत्वपूर्ण क्वेश्चन
Q1. क्या किसी गतिशील वस्तु द्वारा चली गई दूरी 0 हो सकती है?
उत्तर-नहीं किसी गतिशील वस्तु द्वारा चली गई दूरी 0 नहीं हो सकती है
Q2. क्या किसी वस्तु की चाल स्थिर तथा वेग परिवर्तित हो सकता है?
उत्तर- हां वस्तु की एक समान वृत्तीय गति में उसकी चाल स्थिर तथा वेग परिवर्तित होता है |
Q3. क्या किसी वस्तु का वेग नियत होने पर उसकी चाल परिवर्तित हो सकती है ?
उत्तर-नहीं