Jadatv Ka Niyam | ( Law Of Inertia) जड़त्व का नियम

Jadatv Ka Niyam | ( Law Of Inertia) जड़त्व का नियम

हेलो दोस्तों आज हम इस पोस्ट में पढ़ने वाले हैं जड़त्व का नियम क्या है जड़त्व के नियम के बारे में हम जानेंगे और जड़त्व के नियम के उदाहरण सिद्धांत सिद्ध कीजिए प्रकार जानेंगे दोस्तों हम आपको जड़त्व का नियम सरल और आसान भाषा में समझाने का पूरी कोशिश करेंगे जिससे आपको पढ़ने के साथ-साथ याद भी हो जाए |

Jadatv Ka Niyam | Law Of Inertia जड़त्व का नियम

गतिकी मैं वस्तु की विराम अवस्था अथवा एक समान गति की अवस्था परस्पर तुल्य है तथा इन अवस्थाओं को बनाए रखने के लिए बल की आवश्यकता नहीं होती है | सामान्य अनुभव में हमें वस्तुओं के समान गति को बनाए रखने के लिए गति का विरोध कर रहे घर्षण बल को निष्फल करने हेतु एक वाहे बल की आवश्यकता होती है |

इस प्रकार बाहें बल की अनुपस्थिति विराम अवस्था में रह रही वस्तु विराम अवस्था में ही रहती है तथा गतिशील वस्तु सदैव एक समान वेग से गतिशील देती है | यह जड़त्व का नियम कहलाता है | वस्तु की अपनी अवस्था में स्वयं परिवर्तन करने की असमर्थता को जड़त्व कहते हैं | इस प्रकार का अर्थ है-परिवर्तन के प्रति प्रतिरोध | जड़त्व का नियम गैलीलियो ने प्रतिपादित किया |

जड़त्व कितने प्रकार के होते हैं

किसी वस्तु का जड़त्व तीन प्रकार का होता है

1. राम का जन्म

2. गति का जड़त्व

3. दिशा का जड़त्व |

विराम का जड़त्व ( Inertia of Rest )

वस्तु का वह गुण जिस कारण वह अपनी विराम अवस्था में होने वाले परिवर्तन का विरोध करती है विराम का जड़त्व कहलाता है |

विराम के जड़त्व के उदाहरण

  1. बस में बैठे यात्री, बस के अचानक चलने पर पीछे की ओर गिरते हैं- इसका कारण यह है की बस अथवा रेलगाड़ी की अचानक चलने पर यात्री के शरीर का निचला भाग जो बस या रेलगाड़ी के संपर्क में है सिगरी पर अथवा रेलगाड़ी के साथ गति प्रारंभ कर देता है परंतु शरीर का ऊपरी भाग जो पसिया रेलगाड़ी के संपर्क मैं नहीं है अपने विराम के जड़त्व के गुण कारण विराम अवस्था में ही बना रहता है किस कारण यात्री पीछे की ओर से पढ़ते हैं |

2. पेड़ को तेजी से हिलाने पर उसके फल टूट कर नीचे गिर जाते हैं- इसका कारण यह है कि पेड़ को तेजी से हिलाने पर उसकी शाखाएं तो गति की अवस्था में आ जाती हैं , परंतु उससे लटके फल अपने के जड़त्व के कारण विराम विराम अवस्था में ही बने रहते हैं और शाखाओं से टूट कर नीचे गिर पड़ते हैं |

3. कंबल को डंडे से पीटने पर उससे धूल के कण अलग हो जाते हैं– इसका कारण यह है कि कंबल को डंडे से पीटने पर कंबल डंडे के संपर्क में आकर गति प्रारंभ कर देता है जबकि धूल के कण विराम के जड़त्व के कारण अपने स्थान पर विराम अवस्था में बने रहते हैं और कंबल से अलग हो जाते हैं |

4. खिड़की के शीशे से बंदूक की गोली के टकराने पर शीशे में एक छोटा गोल छेद बनता है परंतु पत्थर के टकराने पर सीसा-चटक जाता है – इस कारण यह है कि बंदूक की गोली का वेग अत्यधिक होने के कारण खिड़की के शीशे से टकराने पर गोली शीशे के संपर्क में बहुत कम समय रहती है | शीशे के केवल उसी भाग में तीव्र गति उत्पन्न हो पाती है और शीशे मैं एक गोल तथा छोटा छेद बन जाता है तथा शीशे का शेर भाग विराम के जड़त्व के कारण अपने स्थान पर विराम अवस्था में बना रहता है पत्थर का वेग कम होने के कारण वह शीशे के संपर्क में अत्यधिक समय तक रहता है इस कारण शीशे का सेस भाग गतिमान हो जाता है और सीसा चटक जाता है |

5. एक गिलास गत्ते के द्वारा ढका हुआ है तथा उस एक सिक्का रखा गया है | अब यदि गत्ते को अंगुली द्वारा तेजी से मारा जाए तो गत्ते का टुकड़ा आगे चला जाता है तथा सिक्का गिलास में गिर जाता है- इसका कारण यह है कि गद्दे टुकड़ा तो अंगुली से मारने पर आगे गति करता है परंतु सिक्का अपने विराम के जड़त्व के कारण विराम अवस्था में बना रहता है तथा गिलास में गिर जाता है आप इसे इस चित्र के माध्यम से समझ सकते हैं

गति का जड़त्व ( Inertia Of Motion)

वस्तु का वह गुड जिस कारण गए अपनी एक समान गति की अवस्था में होने वाले परिवर्तन का विरोध करती है गति का जड़त्व कहलाता है |

गति के जड़त्व के उदाहरण-

  1. चलती हुई बस या रेलगाड़ी की अचानक रुकने पर उसमें बैठे यात्री आगे की ओर झुक जाता है-इसका कारण यह है कि चलती हुई बस या रेलगाड़ी में यात्री भी गाड़ी की चाल से गति करता है बस या रेलगाड़ी की अचानक रुकने पर यात्री के शरीर का निचला भाग दो गाड़ी के संपर्क में है गाड़ी के साथ तेजी से रुक जाता है परंतु शरीर का ऊपरी भाग गति के जड़त्व के कारण उसी चाल से गति करता रहता है किस कारण यात्री आगे की ओर झुक जाता है|

2. चलती गाड़ी से उतरने पर यात्री को गाड़ी की गति की दिशा में कुछ दूरी तक दौड़ना चाहिए अन्यथा वह आगे की और भीड़ पड़ता है-इसका कारण यह है कि चलती गाड़ी में यात्री भी गाड़ी की चाल की गति करता है चलती गाड़ी में से उतरने पर जैसे ही शरीर का निचला हिस्सा पृथ्वी के संपर्क में आता है वह विराम अवस्था में आ जाता है परंतु शरीर का ऊपरी भाग गति के जड़त्व के कारण उसी चाल से आगे गति करता रहता है जिससे वह आगे की ओर गिरता है यदि यात्री कुछ दूरी तक गाड़ी की गति की दिशा मैं दौड़ता है तो शरीर के ऊपरी भाग को भी रुकने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है और यात्री सुरक्षित रहता है |

3. तेज दौड़ते घोड़े की अचानक रुक जाने पर घोड़े घुड़सवार आगे की ओर गिर जाता है इसका कारण यह है कि जब घोड़ा तेजी से दौड़ता है तब घोड़ा तथा घुड़सवार एक चाल से गति करते हैं घोड़े की अचानक रुक जाने पर भी घुड़सवार गति के जड़त्व के कारण आगे की ओर गति करता रहता है जिस कारण घुड़सवार आगे की ओर से जाता है |

4. बस की छत पर रखे सामान को रस्सी से बांध देते हैं-इसका कारण यह है कि चलती बस अचानक रूकती है बस की छत पर रखा सामान अपनी गति के जड़त्व के कारण आगे की ओर गति करता रहता है और बस से नीचे गिर जाता है सामान को सुरक्षित रखने के लिए उसे रस्सी से बांध देते हैं |

दिशा का जड़त्व ( Inertia of Direction )

1. जब तीव्र गति से गति करती बस किसी घुमावदार मोड पर मूर्ति है तो बस में बैठे यात्री घुमावदार मोड़ के केंद्र से बाहर की ओर झुक जाते हैं इसका कारण यह है कि जब तीव्र वेग से गति करती बस घुमावदार मोड़ पर मोड़ती है तब उसमें बैठे यात्री दिशा के जड़त्व के कारण पहली दिशा में ही गति करते रहते हैं किस कारण घुमावदार मोड़ के केंद्र से बाहर की ओर झुक जाते हैं |

2. गाड़ी के टायर के संपर्क में आए कीचड़ के कणों से बचने के लिए मडगार्ड लगाए जाते हैं-इसका कारण यह है कि गाड़ी के टायर के संपर्क में कीचड़ के कड़ अपनी दिशा के जड़त्व के कारण स्पर्श देखिए चाल की दिशा में गति करते हैं तथा बहन को गंदा कहते हैं टायरों पर मडगार्ड लगाने पर कीचड़ के कड़ उससे टकराकर रुक जाते हैं तथा वाहन गंदा होने से बच जाता है |

3. चाकू की धार तेज करते समय उसे घूमते पहिए के संपर्क में लाने पर उत्पन्न चिंगारियां स्पर्श देखिए दिशा में गति करती है -इसका कारण यह है कि चिंगारियां दिशा के जड़त्व के कारण अपनी स्पर्श रखिए चाल की दिशा में गति कर ती है |

हेलो दोस्तों उम्मीद है कि आपको जड़त्व का नियम समझ में आ गया होगा तथा विराम का नियम भी समझ में आ गया होगा साथी साथ आपको गति का जड़त्व भी समझ में आ गया होगा दिशा के जड़त्व भी समझ में आ गए होंगे उम्मीद है आपको जड़त्व का नियम याद भी हो गया होगा अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी या समझने में दिक्कत हो तो हमें कमेंट बॉक्स में सवाल को अपने को पूछ सकते हैं धन्यवाद |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *